शेयर बाजार में इस हफ्ते कई कंपनियां एक्स-डिविडेंड स्टॉक के तौर पर ट्रेड करेंगी। इन कंपनियों की 2 टाटा ग्रुप के स्टॉक भी शामिल हैं। टाटा ग्रुप की दोनों कंपनियां कल यानी 25 मई 2026 को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने जा रही हैं। आइए डीटेल्स में जानते हैं इन दोनों कंपनियों के विषय में …
1-टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड (TCS Dividend Record date)
शुक्रवार को टीसीएस के शेयर बीएसई में 0.45 प्रतिशत की गिरावट के बाद 2317.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। कंपनी ने एक शेयर पर 31 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। कल यानी 25 मई की तारीख को टीसीएस ने रिकॉर्ड डेट घोषित किया है। बता दें, इसी साल टीसीएस के शेयर जनवरी के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 46 रुपये का डिविडेंड दिया था।
बीते 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 26 प्रतिशत की गिरावट आई थी। वहीं, एक साल में टीसीएस का शेयर 33 प्रतिशत टूट चुका है। पिछले दो साल में इस आईटी कंपनी के शेयरों का भाव 39 प्रतिशत गिरा है। बता दें, 5 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 24 प्रतिशत का नुकसान उठाना पड़ा है।
2- टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (Tata Consumer Products Ltd)
टाटा ग्रुप की इस कंपनी ने हर एक शेयर पर 10 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। Tata Consumer Products Ltd के शेयर ने 25 मई की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित किया हुआ है। इससे पहले कंपनी ने पिछले साल डिविडेंड दिया था। तब एक शेयर पर 8.25 रुपये का डिविडेंड योग्य निवेशकों को मिला था। शुक्रवार को Tata Consumer Products Ltd के शेयर बीएसई में 1192.85 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 5.88 प्रतिशत बढ़ा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 6.84 प्रतिशत की गिरावट आई है।
10 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 906% बढ़ा
बीते दो साल में Tata Consumer Products Ltd के शेयरों का भाव 7.74 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, तीन साल में टाटा ग्रुप की कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 57 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, 10 साल से टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 906 प्रतिशत की तेजी आई है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

