विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा है कि इंजीनियर केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आधुनिक और सशक्त समाज के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। यह बात उन्होंने मंगलवार को बैराज मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में इंजीनियर्स डे पर आयोजित समारोह में कही। विधायक ने समाज एवं क्षेत्र के विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले इंजीनियरों को सम्मानित किया।

