वयोश्री योजना में जरूरतमंदों को बांटे उपकरण

केंद्र सरकार की वयोश्री योजना के तहत बुधवार को जरूरतमंद बुजुर्गों और दिव्यांगों को आवश्यक उपकरणों का वितरण किया गया। नगर निगम कार्यालय परिसर में समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मेयर शंभू पासवान ने उपकरणों को बांटा। विभाग के अधीक्षक आकाशदीप ने बताया कि योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक के 65 लोगों को व्हील चेयर, कान की मशीन, बैसाखी, पैर में जोड़ों के दर्द के लिए नीपैड, कमर की बेल्ट और गर्दन का पट्टा दिया गया। जबकि, 12 दिव्यांगों को भी जरूरी उपकरण दिए गए। बताया कि एक माह पूर्व शिविर में इन जरूरतमंदों कर रजिस्ट्रेशन किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *