आज भारतीय ग्रामोथान संस्था में शशि भूषण सिंह (आईआरटीएस), जो वर्तमान में राष्ट्रीय जूट बोर्ड, कोलकाता के सचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं, ने औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्था द्वारा जूट से तैयार किए जा रहे विभिन्न उत्पादों एवं चल रहे कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्य न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक हैं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार सृजन का भी सशक्त माध्यम बन रहे हैं।

उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे जूट उत्पादों की प्रशंसा की और इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।

इस अवसर पर उन्होंने भारतीय ग्रामोथान संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि संस्था के प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और आगे चलकर और अधिक लोगों को जोड़ने में सहायक होंगे।

उन्होंने संस्था की अध्यक्षा गीता चंदोला तथा इंचार्ज अनिल चंदोला के कार्यों की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व और समर्पण से संस्था निरंतर प्रगति कर रही है।
संस्था के इस निरीक्षण से जुड़े कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया और इसे संस्था के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।


