डंपर की चपेट में आने से छात्र की मौत

छिद्दरवाला में देहरादून-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह एक डंपर ने स्कूटी पर सवार युवक को कुचल दिया। गंभीर हालत में जैसे ही स्थानीय लोग उसे एम्स लेकर पहुंचे, तो चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक उत्तरांचल यूनिवर्सिटी का छात्र है। उसके पिता जल संस्थान में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *