वीकेंड पर रविवार को पर्यटक वाहनों का दबाव बढ़ने से ऋषिकेश के मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक बेपटरी हो गया है। सुबह से लेकर शाम तक मार्ग पर जाम और स्लो ट्रैफिक की समस्या बना रही है। इससे पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को आवागमन में दुश्वारियों से जूझना पड़ा। शाम के समय व्यस्तत घाट चौक, दून और चंद्रभागा तिराहे पर लोगों को ठीक से पैदल चलने की तक जगह नहीं मिली। रविवार सुबह करीब 10 बजे के बाद से ही ऋषिकेश और आसपास के इलाकों में सहासिक पर्यटक के लिए पर्यटकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। अधिकांश पर्यटकों ने बाइपास की बजाय शहर के मुख्य मार्ग का रूख किया, संकरे मार्ग पर ट्रैफिक पटरी से उतर गया।
कोयलघाटी से जयराम तिराहे तक स्लो ट्रैफिक और फिर आगे चंद्रभागा पुल तक जाम की समस्या पैद हो गई। संकरी सड़क पर पुलिसकर्मी यातायात को नियंत्रित करने के लिए जद्दोजहद करते दिखे, मगर वाहनों के अत्याधिक दबाव में वह भी बस नजर आए।
जाम नियंत्रित करने में पुलिस के प्रयास
दोपहर में मार्ग पर लोगों को जाम और स्लो ट्रैफिक से कुछ राहत तो जरूरी मिली। दिन ढलने के बाद फिर से मार्ग पर ट्रैफिक प्रभावित होता दिखा। मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित ट्रैफिक की वजह से आंतरिक मार्गों पर भी आवागमन में स्थानीय लोगों को दिक्कतें पेश आई। टीएसआई रविकांत ने बताया कि वीकेंड पर वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। सड़कों की क्षमता से अधिक वाहनों के पहुंचने से आवागमन को सुचारु रखने में परेशानी पैदा होती है। बावजूद, पुलिसकर्मी यातायात को सुचारु रखने के लिए हरसंभव प्रयास करने में जुटे हैं।
