चार दिन के भीतर ऋषिकेश और डोईवाला क्षेत्र से तीन नाबालिगों समेत पांच लोग लापता हो गए। अलग-अलग शिकायतों पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन भी किया गया है। जल्द सभी की बरामदगी का दावा भी पुलिस कर रही है।

