भारतीय ग्रामोथान संस्था में स्व. प्रकाश मोहन चंदोला की 8वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

भारतीय ग्रामोत्थान संस्था  के संस्थापक एवं उत्तराखंड रत्न सम्मान से सम्मानित स्वर्गीय श्री प्रकाश मोहन चंदोला की 8वीं पुण्यतिथि पर संस्था परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण किया।


कार्यक्रम में भारतीय ग्रामोत्थान संस्था की अध्यक्षा श्रीमती गीता चंदोला ने कहा कि स्व. प्रकाश मोहन चंदोला द्वारा दिखाया गया मार्गदर्शन आज भी संस्था के कार्यों में प्रेरणास्रोत बना हुआ है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा, अनुशासन और समर्पण के प्रति उनकी सोच से संस्था निरंतर प्रेरणा प्राप्त करती है।

इस दौरान संस्था के वरिष्ठ सदस्यों एवं कर्मचारियों ने भी स्व. चंदोला के कार्यों, दूरदर्शी नेतृत्व और अनुशासित कार्यशैली को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन समाज सेवा के प्रति समर्पित रहा और उनके द्वारा स्थापित मूल्यों का अनुसरण करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
श्रद्धांजलि सभा का समापन स्व. प्रकाश मोहन चंदोला के आदर्शों पर चलने एवं उनके सपनों को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *