Rishikesh News: राज्य स्थापना दिवस पर आंदोलनकारियों का सम्मान

तीर्थनगरी ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को उत्तराखंड राज्य का 26वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय युवाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रमों में सरकार के प्रतिनिधियों द्वारा राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। सोमवार को आईएसबीटी परिसर ऋषिकेश स्थित शहीद स्मारक भवन में राज्य आंदोलनकारियों ने राज्य गठन के 26 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में ऋषिकेश तहसीलदार प्रदीप नेगी ने शहीद स्मारक समिति के अध्यक्ष डीएस गुसाईं, बलवीर सिंह नेगी, रामेश्वरी चौहान, लक्ष्मी बूढ़ा कोटी, गंभीर सिंह मेवाड़, केके बिजल्वान, संजय शास्त्री, चंदन सिंह पंवार, गुलाब सिंह रावत, उषा रावत, कमला पोखरियाल, जयंती नेगी, चैता कंडवाल, सतेश्वरी मनोरी, पूर्व मेयर अनीता ममगाईं, पूर्व पार्षद राकेश सिंह मियां, विभास कोटनाला, रमेश रतूड़ी, चंदन सिंह पंवार सहित 160 लोगों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में राज्य आंदोलन में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि भी दी गई। इस दौरान क्षेत्रीय युवाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। मौके पर रूकम पोखरियाल, युद्धवीर सिंह चौहान, हरि सिंह नेगी, दयाराम रतूड़ी, धर्मराज पुंडीर, सुशील चमोली, जगदंबा प्रसाद भट्ट, बृजेश डोभाल, विशंभर दत्त डोभाल, महेंद्र बिष्ट, जगदीश प्रसाद भट्ट, प्रेमा नेगी, अंजू गैरोला, पार्वती रतूड़ी, मंजू भट्ट, दीपा नेगी, आशा सेमवाल आदि उपस्थित रहे।

डोईवाला में आंदोलनकारियों का सम्मान

डोईवाला तहसील में 31 आंदोलनकारियों का सम्मान

जौलीग्रांट। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर डोईवाला तहसील में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। एसडीएम अपर्णा ढोडियाल ने मनोज नौटियाल, महेश रावत, रविंद्र सिंह सोलंकी, पूरन सिंह मनवाल, विकेश जोशी, शंकर सिंह कन्याल, सुशीला शाह, पंचमी मुंडेनी, मीना देवी, सोमवती डोभाल, अजय राणा और राजेंद्री देवी सहित 18 राज्य आंदोलनकारियों को शॉल और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। 13 आंदोलनकारियों को उनके घरों में जाकर सम्मानित किया गया। एसडीएम अपर्णा ढोडियाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण आंदोलनकारियों के लंबे संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। मौके पर तहसीलदार विरम सिंह, अजय पांडेय आदि उपस्थित रहे।

उत्तराखंड की संस्कृति और आध्यात्मिक पहचान

उत्तराखंड दिव्य चेतना का केंद्र : चिदानंद

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि उत्तराखंड प्रकृति का स्विट्जरलैंड भी है और विश्व की आध्यात्मिक चेतना का एक दिव्य केंद्र भी। कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति इसकी आत्मा है। यहां की लोक परंपराएं, लोकगीत, लोकनृत्य, मेले, पर्व, रीति-रिवाज, पारंपरिक खानपान और अतिथि सत्कार की भावना इस प्रदेश की विशिष्ट पहचान हैं। कहा कि उत्तराखंड का निर्माण एक लंबे जनसंघर्ष, जनभावना और असंख्य लोगों के त्याग एवं बलिदान का परिणाम है।

रायवाला में शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि

राज्य आंदोलनकारियों को भुला नहीं सकते: प्रेमचंद

रायवाला। रायवाला स्थित श्री उत्तम फॉर्म में उत्तराखंड स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य आंदोलन में शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी गई। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि वे स्वयं राज्य आंदोलनकारी रहे हैं। उत्तराखंड राज्य का निर्माण हमारे राज्य आंदोलनकारियों के अदम्य साहस, संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जा सकता। मौके पर राज्य आंदोलनकारी पार्वती रतूड़ी, वीरा देवी, लीला शर्मा, रोशनी कुकरेती, सुभागा कुकरेती, भाजपा श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चमन पोखरियाल, रायवाला मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, जिपं सदस्य दिव्या बेलवाल, गणेश रावत, रायवाला ग्राम प्रधान सागर गिरी, प्रतीतनगर ग्राम प्रधान राजेश जुगलान, शिवम मनराल, मातवर पंवार, गैणा सिंह, हीरा दानु, बीरबल नेगी, भारत बिष्ट, महेश्वर प्रसाद, प्रेम नेगी, जयवीर सिंह, गुलाब सिंह आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *