आज दिनांक 07/05/24 को ऋषिकेश के ओंकारानंद इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के B.Ed. के छात्र व छात्राओं व कॉलेज के शिक्षा विभाग से डॉ गंगोत्री रावत, नीतू मिश्रा जी, आयुषी रावत जी द्वारा भारतीय ग्रामोत्थान संस्था ढालवाला ऋषिकेश में सामुदायिक भ्रमण किया गया | संस्था के PRO श्री एन.पी कुक्शाल द्वारा उनको संस्था में भ्रमण कराया गया और बताया गया कि भारतीय ग्रामोत्थान संस्था में महिला समूहों द्वारा तैयार किये जाने वाले भीमल, कण्डाली, जूट और हिमालयी ऊन के उत्पाद पूर्ण रूप से इको फ्रेंडली हैं। उन्होंने कहा कि इन उत्पादों के प्रयोग से न केवल महिला सशक्तिकरण को बल मिलता है बल्कि दूरस्थ हिमालयी क्षेत्रों में रहने वाले भेड़ पालकों एवं किसानों की आर्थिकी के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण संवर्धन में भी मदद मिलती है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कच्चे ऊन और प्राकृतिक रेशों से कपड़ा बनाने की विधि के साथ साथ समय प्रबन्धन, वित्तीय प्रबन्धन, पर्यावरण संरक्षण के बारे में भी जानकारी प्राप्त की | ओंकारानंद इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के B.Ed. के छात्र व छात्राए B.Ed के पाठ्यक्रम के अनुसार सामुदायिक परियोजना कार्य के अंतर्गत भारतीय ग्रामोत्थान संस्था में अगले 10 दिन तक सामुदायिक कार्य करेंगे | इस अवसर पर संस्था की अध्यक्षा गीता चंदोला,प्रभारी अनिल चंदोला, संस्था के जन सम्पर्क अधिकारी नरेंद्र प्रसाद कुक्शाल, राम सेवक रतूड़ी, ममता नेगी, आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *