मन की बात कार्यक्रम भारतीय ग्रामोत्थान संस्था में उत्साहपूर्वक सुना गया

ढालवाला। रविवार, 26 अक्टूबर 2025 — ढालवाला स्थित भारतीय ग्रामोत्थान संस्था के भवन में आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सामूहिक रूप से सुनने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रूचि भट्ट मुख्य अतिथि रहीं। उनके साथ भाजपा महिला मोर्चा टिहरी गढ़वाल की जिलाध्यक्ष श्रीमती इंद्रा आर्या, भाजपा महिला मोर्चा देहरादून की जिलाध्यक्ष श्रीमती कविता शाह तथा भारतीय ग्रामोत्थान संस्था की अध्यक्षा श्रीमती गीता चंदोला भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में संस्था में कार्यरत महिलाओं एवं समाजसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रधानमंत्री जी का संबोधन प्रोजेक्टर स्क्रीन के माध्यम से देखा व सुना।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती रूचि भट्ट ने संस्था में कार्यरत महिलाओं के आत्मविश्वास एवं समाज सेवा के प्रति समर्पण की सराहना की और उनके योगदान के लिए व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद व्यक्त किया।
श्रीमती गीता चंदोला ने उपस्थित महिलाओं को प्रधानमंत्री जी के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती राजकुमारी जखमोला द्वारा किया गया।

इस अवसर पर संस्था के प्रभारी श्री अनिल चंदोला, जनसंपर्क अधिकारी श्री नरेन्द्र कुकशाल, श्रीमती बीना पुंडीर, श्रीमती रजनी उनियाल, श्रीमती मधु चौहान, श्री वेद प्रकाश तिवारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने प्रधानमंत्री जी के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *