उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और स्थानीय कारीगरों की प्रतिभा को समर्पित बहुप्रतीक्षित “द्रोणा महोत्सव 2026” का शुभारंभ कल, 13 फरवरी से होने जा रहा है। सहस्त्रधारा / आई.टी. पार्क रोड स्थित आयोजन स्थल पूरी तरह तैयार है और परिसर आकर्षक सजावट, रंग-बिरंगी रोशनी और सजे हुए स्टॉल्स के साथ आगंतुकों के स्वागत के लिए तैयार खड़ा है।
13 से 22 फरवरी तक चलने वाले इस दस दिवसीय महोत्सव में प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए शिल्पकार अपनी अनूठी कला और हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगे। हैंडलूम, जूट, बांस एवं फाइबर उत्पाद, आयुष एवं हर्बल सामग्री, पारंपरिक आभूषण और गृह सज्जा की वस्तुएं इस मेले का प्रमुख आकर्षण होंगी। प्रतिदिन आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां और संगीत की संध्या इस आयोजन को और भी खास बनाएंगी।
आयोजन समिति का कहना है कि द्रोणा महोत्सव केवल एक मेला नहीं, बल्कि स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को सशक्त मंच प्रदान करने का एक सशक्त प्रयास है। यह “वोकल फॉर लोकल” अभियान को मजबूती देने और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
आयोजकों ने देहरादून और आसपास के नागरिकों से अपील की है कि वे अपने परिवार और मित्रों के साथ अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सांस्कृतिक महोत्सव का हिस्सा बनें और स्थानीय उत्पादों को अपनाकर प्रदेश के कारीगरों का उत्साहवर्धन करें।
इस वर्ष Radio Rishikesh 90.0 FM महोत्सव का आधिकारिक मीडिया पार्टनर है, जो अपने विशेष प्रसारण, लाइव कवरेज और ऑन-ग्राउंड एक्टिविटी के माध्यम से हर पल की जानकारी श्रोताओं तक पहुंचाएगा।
तो तैयार हो जाइए… कल से शुरू हो रहा है द्रोणा महोत्सव 2026 – संस्कृति, कला और स्वदेशी उत्पादों का सबसे बड़ा उत्सव। मौका बिल्कुल न चूकें!

