आज दिनांक 24-03-2026 को हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद् के द्वारा ऋषिकेश में उद्यमिता एवं हस्तशिल्प निर्यात के बारे में जानकारी को लेकर एक सेमिनार का आयोजन किया गया.

सेमिनार का उदघाटन राज्य मंत्री एवं उपाध्यक्ष उत्तराखंड हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट्स डेवलपमेंट कौंसिल श्री वीरेंदर दत्त सेमवाल जी किया. इस अवसर पर ऋषिकेश शहर के मेयर श्री शम्भू पासवान जी भी उपस्थित थे .

यह सेमिनार उत्तराखंड के स्थानीय हस्तशिल्प को बढ़ावा देने तथा उसे निर्यात स्तर तक ले जाने के उदेश्य से कराया गया .

श्री वीरेंदर सेमवाल जी ने अपने सम्बोधन में कहा की उत्तराखंड के स्थानीय हस्तशिल्प में वह गुणवत्ता है की वह अंतराष्ट्रीय बाजार में अपनी पहचान बना सके . इसके साथ ही उन्होंने सेमिनार में उपस्थित सभी उद्यमियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा की स्वयं सहायता समूह बना कर भी कार्य की शुरुआत की जा सकती है.

मेयर श्री शम्भू पासवान जी ने अपने सम्बोधन में उत्तराखंड के हस्तशिल्प की प्रशंसा करते हुए कहा की उत्तराखंड से कई तरह के शिल्प पर कार्य होता रहा है जैसे की रिंगाल, जूट, मूँज आदि . श्री शम्भू पासवान जी ने उद्यमियों को निर्यात के लिए प्रोत्साहित करते हुए हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद् से जुड़ने के लिए कहा .
अंत में ईपीसीएच के प्रतिनिधियों ने हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद् के द्वारा निर्यात के क्षेत्रों में किये जाने वाले कार्य की विस्तृत रूप से जानकारी दी तथा हस्तशिल्पी उद्यमियों को ईपीसीएच से जुड़ने का आव्हान किया .


