भारतीय ग्रामोथान संस्था, ढालवाला में अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा आयोजित 5 दिवसीय समर कैंप के दूसरे दिन बच्चों के लिए विभिन्न शैक्षणिक, रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संजय नौटियाल, को-ऑर्डिनेटर, अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन, ऋषिकेश तथा अर्चना थपलियाल, रिसोर्स पर्सन, अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत योग सत्र से हुई, जिसमें बच्चों को स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूक किया गया। इसके बाद आयोजित पेंगुइन डांस गतिविधि में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए खूब आनंद उठाया।
समर कैंप के दौरान बच्चों को “Animals and Their Surroundings”, “Environment Around Me” तथा “Me and My Family” जैसे विषयों पर गतिविधियाँ कराई गईं। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को अपने आसपास के वातावरण, जीव-जंतुओं तथा परिवार के महत्व को समझने का अवसर मिला।

रचनात्मक गतिविधियों के अंतर्गत बच्चों ने लीफ आर्ट एवं थंब प्रिंटिंग में भाग लिया। बच्चों ने पत्तियों, रंगों और अपनी कल्पनाशक्ति का उपयोग करते हुए आकर्षक कलाकृतियाँ तैयार कीं, जिससे उनकी रचनात्मक क्षमता को प्रोत्साहन मिला।

इसके अतिरिक्त विभिन्न खेल गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिनमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। खेलों के माध्यम से बच्चों में टीमवर्क, सहयोग और खेल भावना विकसित करने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को रिफ्रेशमेंट वितरित किए गए। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ दिनभर की गतिविधियों में भाग लेते हुए समर कैंप के दूसरे दिन को यादगार बनाया।

इस पूरे कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार एवं कवरेज रेडियो ऋषिकेश द्वारा किया जा रहा है।

