नवरात्र, दुर्गा पूजा और विजयदशमी तक बिजली संकट; दूनवासियों को कबतक मिलेगी राहत

त्योहारी सीजन के बीच देहरादूनवासियों को दशहरा तक बिजली संकट से जूझना पड़ेगा। यूपीसीएल दिवाली से पहले व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए शहर के 11 प्रमुख बिजलीघरों की टेस्टिंग शुरू करेगा। इसके चलते नवरात्र, दुर्गा पूजा और विजयदशमी के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में क्रमवार आपूर्ति बाधित रहेगी।

यूपीसीएल ने आठ से 30 अक्तूबर के बीच सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शटडाउन की तारीख निर्धारित कर दी है। नगर विद्युत वितरण खंड (दक्षिण) के अनुसार, उपकेंद्रों की टेस्टिंग को बिजली आंशिक या पूर्ण बाधित रहेगी।

निरंजनपुर-हरिद्वार बाईपास क्षेत्र में 25 तक परेशानी

1. दूरदर्शन बिजलीघर के शांति विहार क्षेत्र में तकनीकी मरम्मत के कारण 18 अक्तूबर तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली गुल रहेगी।

2. निरंजनपुर बिजलीघर के टेलीफोन एक्सचेंज, माजरा, आराधना गार्डन, पटेलनगर, कम्पोजिट मेन और ब्राह्मणवाला 11 केवी फीडर क्षेत्रों में भूमिगत केबिलिंग को ऊर्जीकृत करने का काम 25 अक्तूबर तक चलेगा। इस दौरान सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक बिजली बाधित रहेगी।

यहां होगी टेस्टिंग

● 08-09 अक्तूबर: निरंजनपुर उपकेंद्र

● 13 अक्तूबर: भंडारीबाग उपकेंद्र

● 15 अक्तूबर: ऊर्जा भवन

● 17 : आईएनसीएमओ (नींबूवाला)

● 21-22 अक्तूबर: कौलागढ़ उपकेंद्र

● 23 अक्तूबर: बसंत विहार उपकेंद्र

● 24 अक्तूबर: टर्नर रोड उपकेंद्र

● 25 अक्तूबर: ट्रांसपोर्ट नगर उपकेंद्र

● 27 अक्तूबर: पथरीबाग उपकेंद्र

● 28 अक्तूबर: कारबारी उपकेंद्र

● 30 अक्तूबर: मोथरोवाला उपकेंद्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *