भारतीय ग्रामोत्थान संस्था में मनाई गई होली

23/03/2024 | ऋषिकेश
दिनांक 25/03/2024 को अवकाश होने के कारण आज दिनांक 23/03/2024 को भारतीय ग्रामोत्थान संस्था, ढालवाला में सभी लोगो ने मिलकर धूम धाम से होली खेली, सभी ने एक दूसरे को रंग लगाया, गानों पर जम कर नाचे और एक दूसरे को मिठाइयाँ भी खिलाई | संस्था की अध्यक्षा श्रीमती गीता चंदोला, संस्था प्रभारी श्री अनिल चंदोला, अमेरिकन NRI श्री दिनेश गोयल जी एवं उनकी पत्नी श्रीमती सीमा गोयल जी ने भी सभी कर्मचारियों के साथ होली खेली | होली भारत का अत्यंत प्राचीन पर्व है | होली वसंत ऋतु में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण त्यौहार है। यह पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। होली रंगों का तथा हँसी-खुशी का त्योहार है। यह भारत का एक प्रमुख और प्रसिद्ध त्योहार है, जो आज विश्वभर में मनाया जाने लगा है। रंगों का त्यौहार कहा जाने वाला यह पर्व पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है। यह त्यौहार कई अन्य देशों जिनमें अल्पसंख्यक हिन्दू लोग रहते हैं वहाँ भी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। पहले दिन को होलिका जलायी जाती है, जिसे होलिका दहन भी कहते हैं। दूसरे दिन, जिसे प्रमुखतः धुलेंडी व धुरखेल या धूलिवंदन इसके अन्य नाम हैं, इस दिन रंगों वाली होली खेली जाती है | ऐसा माना जाता है कि होली के दिन लोग पुरानी कटुता को भूल कर गले मिलते हैं और फिर से दोस्त बन जाते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nonono 1245 dog braces lovepluspet dog braces braces for a dog lovepluspet braces for dogs