ऋषिकेश
भारतीय ग्रामोत्थान संस्था में कार्यरत कर्मचारियों के बच्चों के लिये छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 58 बच्चों को हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने छात्रवृत्ति के चेक बांटे। एन0 आर0 आई0 दंपति दिनेश गोयल और उनकी धर्मपत्नी सीमा गोयल की ओर से भारतीय ग्रामोत्थान संस्था में कार्यरत महिलाओं के बच्चों को छात्रवृत्ति वितरण की गई। सर्वाधिक अंक पाने वाली इशिता कुकशाल को अलग से समानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में पूर्व राज्यमंत्री संपीद गुप्ता भी मैजूद थे। सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि संस्था की ओर से छात्रवृत्ति देने की जो व्यवस्था शुरु की है उससे छात्रों को लाभ मिलेगा। कहा कि बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के बजाय घर पर ही पढ़ाया जा सकता है। बच्चों पर पढ़ने के लिये अनावश्यक दबाव नहीं देना चाहिए। भारतीय ग्रामोत्थान संस्था के निदेशक अनिल चन्दोला ने कहा कि उनकी संस्था को 36 साल हो गए हैं। संस्था परिसर में कम्प्यूटर सेंटर बनाया जा रहा है। वर्तमान में 40 छात्रों का कम्प्यूटर सिखाया जा रहा है। यह काम एनआरआई गोयल परिवार के सहयोग से किया जा रहा है। जिन छात्रों को छात्रवृत्ति दी जा रही है उन्होंने अपनी कक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये हैं। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था की सदस्य बीना पुंडीर को हस्तशिल्प के क्षेत्र में को उत्तराखंड राज्य सरकार की ओर से शिल्पी पुस्कार दिया गया है। संस्था में 230 लोगों को रोजगार दिया जा रहा है। कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष गीता चंदोला द्वारा संस्था के द्वारा पिछले 35 वर्षों में संस्था के किये कार्यो के बारे में बताया गया। उन्होंने महिलाओं को और उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा दी। उसके बाद
मुख्य अतिथियों द्वारा छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को छात्रवृत्ति वितरित की गई। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष गीता चन्दोला, दिनेश गोयल, सीमा गोयल, एनपी कुकशाल, आदि उपस्थित रहे।