Karwa Chauth Chand: उत्तराखंड में कब निकलेगा चांद? जानें हरिद्वार से लेकर देहरादून का समय

Karwa Chauth Chand Uttrakhand Citywise Timing: आज करवा चौथ है। इस व्रत की परंपरा सदियों से चली आ रही है। जानिए उत्तराखंड के कई शहरों में आज करवा चौथ का चांद अलग-अलग समय पर दिखेगा। नैनीताल से लेकर देहरादून और हरिद्वार|
आज 10 अक्टूबर शुक्रवार को करवा चौथ है। इस खास दिन पर विवाहित औरतें पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं। हर साल कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाने वाला ये व्रत सुहागिनों के लिए काफी अहम होता है। सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक इस व्रत को निर्जला रखा जाता है। इसके बाद रात में शिव-गौरी और गणेश की पूजा के साथ-साथ करवा माता को भी पूजा जाता है। इस दिन लोगों को चंद्रोदय का खूब इंतजार होता है। चंद्रोदय होते ही महिलाएं चंद्रदेव को अर्घ्य देकर इस व्रत का पारण करती हैं। इसके बाद छन्नी से पति का चेहरा देखती है। बाद में पति के हाथ से जल पीकर विवाहित महिलाएं अपना व्रत खोलती हैं। करवा चौथ की रात हर राज्य में अलग-अलग समय पर चंद्रमा नजर आता है। कुछ जगहों पर चांद जल्दी दिख जाता है तो वहीं कुछ जगह चंद्रोदय थोड़ा लेट होता है। यहां जानते हैं कि आज उत्तराखंड में चांद के दर्शन कब होंगे?

बात करें उत्तराखंड के चंपावत की तो यहां पर मौसम आज शुष्क रहने की संभावना है। वहीं बादल की वजह से कई जगहों पर चांद के दर्शन थोड़ी देर से ही होंगे। नीचे देखें उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में चंद्रोदय के समय की लिस्ट…

उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में चंद्रोदय का समय
चंपावत रात 7:09 बजे

देहरादून रात 8:04 बजे

नैनीताल रात 8:04 बजे

हल्द्वानी रात 8:04 बजे

रुद्रपुर रात 8:04 बजे

हरिद्वार रात 8:04 बजे

रुड़की रात 8:04 बजे

काशीपुर रात 8:04 बजे

पिथौरागढ़ रात 8:04 बजे

टिहरी रात 8:04 बजे

करवा चौथ पर शुभ संयोग
आज करवा चौथ के मौके पर शुभ संयोग बनने वाला है। आज चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में होंगे। इसी के साथ शाम को 05:30 बजे से रोहिणी नक्षत्र की शुरुआत हो जाएगी। आज रात में जब महिलाएं करवा चौथ के व्रत का पारण करेंगी तो उस समय रोहिणी नक्षत्र और उच्च राशि के चंद्रमा का जो संयोग बनेगा वो बहुत ही खास होगा। इसके चलते आज व्रत रखने वाली सारी महिलाओं को अखंड सौभाग्यवती का वरदान मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *