Gold Price Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? आज शनिवार को क्या है गोल्ड का रेट

पिछले कुछ महीने की कीमतों के लिहाज से अच्छे नहीं रहे हैं। कीमतों में लगातार गिरावट का सिलसिला बना हुआ है। मौजूदा परिस्थितियों भी सोने की कीमतों के लिहाज से अच्छी नहीं है। अमेरिकी फेड रिजर्व की तरफ से महंगाई नियंत्रण करने के लिए ब्याज दरों में इजाफा किया जा सकता है। अमेरिका और ईरान डील में फाइनल ना होने की स्थिति में ज्यादा है। इसकी वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह से खुल नहीं रहा है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार सोने का रेट इंटरनेशनल मार्केट में 3.6 प्रतिशत की गिरावट के बाद 4315.35 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर आ गया है। अगर फेड रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में बढ़ोतरी की जाती है तो वह गोल्ड मार्केट के लिए अच्छी खबर नहीं होगी।

देश के अलग-अलग शहरों में आज सोने का रेट क्या है?

मुंबई में सोने का क्या रेट चल रहा है?

6 जून 2026 को सोने का रेट मुंबई में 155450 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यह रेट 24 कैरेट गोल्ड के लिए है। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 142496 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट गोल्ड का रेट 116588 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।

दिल्ली में सोने का क्या है रेट?

6 जून को देश की राष्ट्रीय राजधानी में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 155180 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 142248 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 18 कैरेट गोल्ड का रेट 116385 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बना हुआ है।

बेंगुलरू में गोल्ड का क्या है रेट?

आज शनिवार को 24 कैरेट गोल्ड का रेट इस शहर में 155570 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट गोल्ड का रेट इससे पहले 142606 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट गोल्ड का रेट 116678 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

कोलकाता में सोने का क्या है रेट?

6 जून को कोलकाता में सोने का रेट 155240 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 142303 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट गोल्ड का रेट 116430 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में गोल्ड का क्या है रेट?

24 कैरेट गोल्ड का रेट दक्षिण भारत के इस शहर में 155900 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट गोल्ड 142908 रुपये और 18 कैरेट गोल्ड का रेट 116925 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

गोल्ड का दाम हैदराबाद में क्या चल रहा है?

इस शहर में सोने का दाम 155700 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट गोल्ड 142725 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *