श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए के लिए पुलिस और संबंधित महकमे हरकत में है। सुचारू ट्रैफिक और सुरक्षा को लेकर कांवड़यिों को शहर में एंट्री नहीं देने का फैसला लिया गया है। आईडीपीएल और खांड गांव में कांवड़ वाहनों के लिए अस्थायी पार्किंग चिन्हित कर आवश्यक सुविधाएं अभी से जुटाने के निर्देश भी दिए गए हैं। गुरुवार के एसपी ट्रैफिक जितेंद्र चौधरी, एसपी ऋषिकेश जया बलोनी और एसडीएम कुमकुम जोशी ने संयुक्त रूप से विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। चारधाम ट्रांजिट केंद्र में आयोजित बैठक में कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। एसपी जया बलोनी ने बताया कि श्रावण मास में लाखों की संख्या में शिवभक्त ऋषिकेश होते हुए नीलकंठ धाम का रूख करते हैं, जिसके चलते कांवड़ वाहनों के लिए आईडीपीएल और खांड गांव में पार्किंग चिन्हित की गई है。
सुव्यवस्थित यात्रा के लिए निर्देश
बिजली, पानी और साफ-सफाई के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। हुड़दंग रोकने के लिए पुलिसकर्मियों को नियमित निगरानी और सादी वर्दी में भी तैनात रहने के निर्देश दिए हैं।
सुरक्षात्मक उपाय
पीडब्ल्यूडी आईडीपीएल रोड और हरिद्वार बाइपास मार्ग को गड्ढा मुक्त के लिए कहा गया है। जबकि, नगर निगम को अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देशित किया गया है। एनएचएआई को नेशनल हाईवे पर अनावश्यक कट बंद करने पत्र लिखा गया है। एसपी ने बताया कि सभी तैयारियों को 25 जुलाई तक पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं। विभागीय अधिकारियों को तालमेल के साथ व्यवस्थाओं को निर्धारित समय में पूरा करने को कहा गया है। इस मौके पर नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला, एसडीओ अरविंद नेगी, कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट, ट्रैफिक निरीक्षक प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
समुदायिक सहयोग
एक ही प्लेटफार्म पर जुड़ेंगे अधिकारी
-सुव्यवस्थित कांवड़ यात्रा के लिए स्थानीय अधिकारी एक ही व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ेंगे। इस ग्रुप के माध्यम से न सिर्फ समस्या त्वरित संबंधित अधिकारी तक पहुंचेगी, समाधान की रिपोर्ट भी ग्रुप में ही साझा होगी। एसडीएम कुमकुम जोशी ने बताया कि सकुशल यात्रा के संचालन के लिए सभी व्यवस्थाओं का चाक-चौबंद होना जरूरी है। एक ही प्लेटफार्म पर विभागीय अधिकारियों के होने से समस्या के निस्तारण में किसी तरह की हीलाहवाली की गुंजाइश भी नहीं होगी।
अन्य नियमों का पालन
इनका भी करना होगा पालन
-कांवड़ यात्रा रूट पर बंद रहेंगी मांस की दुकानें
-ऑटो-टेंपो में किराया सूची चस्पा करनी होगी
-होटल-रेस्टोरेंट में रेट लिस्ट चस्पा होना अनिवार्य
-वन्यजीव बाहुल्य मार्गों पर अलर्ट रहेगा वन विभाग
-यात्रा रूट पर स्वास्थ्य विभगा को नियमित कैंप लगेगा
-आपातकाल के लिए यात्रा रूट पर तैनात रहेगी एंबुलेंस
-भंडारा आयोजन के लिए प्रशासन लेनी होगी अनुमति

