किलियन एम्बाप्पे ने बनाए रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड, फीफा वर्ल्ड कप 2026 में दिखाई अपनी करामात

FIFA World Cup  2026 के सेमीफाइनल में फ्रांस की फुटबॉल टीम ने एंट्री कर ली है। क्वार्टर फाइनल मैच में कप्तान किलियन एम्बाप्पे ने कमाल का खेल दिखाया और रिकॉर्ड बुक्स में अपना नाम दर्ज करा लिया। एम्बाप्पे वर्ल्ड कप में सबसे कम उम्र में 20 गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। मोरक्को को किलियन एम्बाप्पे की टीम ने 2-0 से हराकर टॉप 4 में जगह बनाई। इतना ही नहीं, फ्रांस ये दिग्गज खिलाड़ी सबसे कम उम्र में 20 वर्ल्ड कप मैच खेलने वाला खिलाड़ी भी बन गया है। एम्बाप्पे ने वर्ल्ड कप में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए गुरुवार को बोस्टन में मोरक्को के खिलाफ FIFA वर्ल्ड कप 2026 क्वार्टर फाइनल में फ्रांस के लिए पहला गोल किया। बाद में ओसमान डेम्बेले ने बढ़त को दोगुना करके 2-0 से जीत हासिल की और फ्रांस की टीम को सेमीफाइनल का टिकट दिला दिया। इसी के साथ फ्रांस इस बार के विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। वहीं, एम्बाप्पे ने रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड इस मैच में बनाए।

एम्बाप्पे कर चुके हैं अब तक 20 गोल

किलियन एम्बाप्पे ने सिर्फ एक ही गोल इस नॉकआउट मैच में दागा, मगर यह गोल उनके शानदार वर्ल्ड कप सफ़र में एक और मील का पत्थर साबित हुआ। 2018, 2022 और 2026 एडिशन को मिलाकर उनके गोलों की संख्या 20 हो गई। फ्रांस के कप्तान अब अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी के ऑल-टाइम वर्ल्ड कप स्कोरिंग रिकॉर्ड 21 गोल से एक गोल दूर रह गए। उनके पास कम से कम एक और मौका है, लेकिन मेसी भी आगे क्वार्टर फाइनल में खेलने वाले हैं। मेसी भी अपने आंकड़ों को सुधारने की कोशिश करेंगे।

मेसी की एम्बाप्पे ने कर ली बराबरी

अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में खेले जा रहे इस फीफा वर्ल्ड कप में एम्बाप्पे का यह आठवां गोल था। इसी के साथ वह गोल्डन बूट की रेस में संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गए हैं, क्योंकि इस एडिशन में एम्बाप्पे से पहले अर्जेंटीना के मेसी ने भी 8 गोल दागे हैं। इतना ही नहीं, ऑप्टाजो के अनुसार, एमबाप्पे ने आठ FIFA वर्ल्ड कप मैचों में विनिंग गोल किए हैं, जो अब इतिहास में किसी भी खिलाड़ी द्वारा किए गए सबसे ज्यादा गोल हैं। एमबाप्पे फ्रांस के इतिहास में 100 इंटरनेशनल गोल में सीधे तौर पर शामिल होने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए, उन्होंने लेस ब्लेस के लिए 64 गोल और 36 असिस्ट के साथ यह मुकाम हासिल किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *