कल शुक्रवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप कल 23 अक्टूबर को बैंक ब्रांच जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक कल शुक्रवार को बैंक एक राज्य में बंद रहने वाले हैं। यहां जानिये कल शुक्रवार को कहां और क्यों बंद रहने वाले हैं।
क्या कल 23 शुक्रवार अक्टूबर वार को बंद रहेंगे बैंक?
आरबीआई के कैलेंडर के मुताबिक बैंक कल दुर्गा पूजा और दशैन के कारण सिक्किम में बंद रहेंगे। कल इस राज्य में सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा, एक्सिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई जैसे तमाम बैंक बंद रहने वाले हैं। आज 22 अक्टूबर को भी सिक्कीम में बैंक दशैन के कारण बंद है। कल शुक्रवार को भी दशैन के कारण वहां बैंक बंद रहेंगे। कल सिक्कीम के अलावा देश के बाकि राज्यों में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक खुले रहेंगे।
दुर्गा पूजा (दशैन) सिक्किम के हिंदू समुदाय का प्रमुख त्योहार है। यह त्योहार देवी दुर्गा की महिषासुर पर विजय और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दौरान पहले नौ दिनों तक देवी दुर्गा की पूजा की जाती है और दसवें दिन परिवार के बड़े सदस्य छोटों के माथे पर टीका लगाकर उन्हें आशीर्वाद देते हैं। कई जगहों पर देवी की प्रतिमाओं का विसर्जन भी किया जाता है।
