टीम इंडिया ने पहले T20 मैच में न्यूजीलैंड को धोया, अपना सबसे बड़ा टारगेट भी किया चेज

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड 5 मैच की T20 सीरीज का आगाज आज यानी गुरुवार 22 अक्टूबर से हुआ। पहला मैच क्राइस्टचर्च में खेला गया, जिसमें भारत के सामने 226 रनों का विशाल लक्ष्य था। भारत ने आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर 6 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। संजू सैमसन ने कमाल की पारी खेली। वे प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। भारत की ये टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़ी सफल रन चेज है। कभी भी भारत 220 से ज्यादा का स्कोर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में चेज नहीं कर पाया था। इस मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। ऐसे में न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 20 ओवर में 225 रन बनाने में सफल हुई। टीम इंडिया ने कभी इतने रन चेज नहीं किए थे। ऐसे में कीवी परिस्थितियों को देखते हुए मुश्किल लग रहा था, लेकिन संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने तेज शुरुआत दिलाकर मुकाबला सेट कर दिया था। सैमसन 67 रन बनाकर आउट हुए थे। कप्तान श्रेयस 42 रन बनाने में सफल हुए। नमन धीर ने भी 42 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 82 रनों की पारी खेली थी, जबकि 45 रन फिन एलेन ने बनाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *