नरेन्द्रनगर (डागर)। शुक्रवार को नरेन्द्रनगर विकासखंड के ग्राम डागर में एक माह तक चले जूट चोटी वर्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही लाभार्थी महिलाओं को मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री संदीप पुंडीर द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
यह प्रशिक्षण भारतीय ग्रामोत्थान संस्था, ढालवाला द्वारा भारत सरकार के नेशनल जूट बोर्ड की जेआरसीपीसी स्कीम के अंतर्गत आयोजित किया गया था। प्रशिक्षण तीन चरणों बेसिक, एडवांस और डिजाइन में संचालित हुआ। बेसिक और एडवांस चरणों का संचालन संस्था की मास्टर ट्रेनर श्रीमती बीना पुंडीर ने किया, जबकि डिजाइन प्रशिक्षण का प्रशिक्षण डिजाइनर श्रीमती गुंजन सक्सेना द्वारा दिया गया।

समारोह में उपस्थित भारतीय ग्रामोत्थान संस्था के प्रभारी श्री अनिल चंदोला ने लाभार्थी महिलाओं को भीमल और जूट से उत्पाद बनाकर स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिलाओं को एक सफल उद्यमी बनने के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

समारोह में ग्राम प्रधान श्री वीर पाल सिंह, संस्था के जनसंपर्क अधिकारी श्री नरेन्द्र कुकशाल, ममता नेगी, वेद प्रकाश तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
