जम्मू कश्मीर: कुलगाम में आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; अफसर घायल

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो रही है। कुलगाम में तलाशी अभियान चल रहा है। आतंकियों की गोलीबारी में एक अफसर के घायल होने की खबर है। वहीं, एक आतंकी भी मारा गया है।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के गुड्डार इलाके में आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ चल रही है। तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाब दिया। एक आतंकी मारा गया है। फायरिंग में एक अफसर के घायल होने की खबर है। इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

कश्मीर जोन पुलिस के अनुसार, खुफिया जानकारी के आधार पर कुलगाम के गुड्डर जंगल में मुठभेड़ हो रही है। जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की एसओजी काम पर हैं।

तलाशी अभियान के दौरान जंगल में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की है, सुरक्षाबलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। दोनों तरफ से तेज गोलीबारी हुई। खबर मिली है कि एक अफसर घायल हो गया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भारतीय सेना के अनुसार, अभियान के दौरान एक आतंकवादी मारा गया। एक जूनियर कमीशन अधिकारी घायल हो गया। अभियान जारी है। फिलहाल सुरक्षाबलों ने जंगल को घेर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *