हिमालयन हॉस्पिटल में सोमवार को विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान एवं जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। जिसमें 21 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया गया। जौलीग्रांट स्थित हिमलायन हॉस्पिटल में रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसका शुभारंभ डीन डॉ. ए शरीफ ने किया।

