पुर्तगाल के महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सोमवार 6 जुलाई 2026 को अपना आखिरी फीफा वर्ल्ड कप मैच खेल लिया। स्पेन के खिलाफ पुर्तगाल की टीम यूएसए, कनाडा और मैक्सिको में जारी फीफा विश्व कप के राउंड 16 के मैच में खेलने उतरी, जिसमें क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम को हार का सामना करना पड़ा। 1-0 से पुर्तगाली टीम हारी और टूर्नामेंट से बाहर हो हुई। इसी के साथ रोनाल्डो को विश्व कप चैंपियन बनने का सपना अधूरा रह गया।
स्पेन ने सोमवार को पुर्तगाल को 1-0 से हराकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप जीतने का सपना तोड़ दिया और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। स्पेनिश सब्स्टीट्यूट मिकेल मेरिनो ने टेक्सास के आर्लिंगटन में एटी एंड टी स्टेडियम में इबेरियन फुटबॉल राइवल्स के बीच एक मुश्किल मुकाबले में स्टॉपेज टाइम के पहले मिनट में ही गोल करके अपनी टीम की जीत पक्की कर दी। इस जीत से 2010 की विश्व कप चैंपियन टीम ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली, जहां उनका सामना सीटल में शुक्रवार को यूएसए या बेल्जियम से होगा।
रोनाल्डो के लिए दुखद विदाई
वहीं, इस हार के साथ पुर्तगाल के कप्तान रोनाल्डो के लिए वर्ल्ड कप से दुखद विदाई हुई। 41 साल के सुपरस्टार रोनाल्डो टूर्नामेंट का अपना छठा एडिशन खेल रहे थे। उम्मीद लगाए बैठे थे कि इस बार टीम को चैंपियन बनाना है और खुद का वर्ल्ड कप जीतने का सपना पूरा करना है, लेकिन यह खेल बहुत निर्दयी है। यह वह अपने करियर की शुरुआत से जानते हैं।
मैनचेस्टर यूनाइटेड और रियल मैड्रिड के पूर्व स्टार रोनाल्डो, जो यूनाइटेड स्टेट्स में एक मुश्किल कैंपेन के दौरान अपनी बेस्ट फॉर्म में नहीं आ पाए थे, लंबे समय से अपने तीन दशकों के करियर में जमा किए गए सम्मानों के कलेक्शन में वर्ल्ड कप विनर्स मेडल जोड़ने का सपना देख रहे थे, लेकिन किस्मत यह मंजूर नहीं था। रोनाल्डो ने मैच के बाद रिटायरमेंट का ऐलान तो नहीं, किया, लेकिन हार के बाद वह अपने भविष्य पर विचार करने के लिए समय लेंगे।
यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप था- रोनाल्डो
महान फुटबॉलर रोनाल्डो ने कहा, “हां, यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप था, लेकिन मेरे पास बाकी चीजों के बारे में सोचने, अपने परिवार के साथ रहने, जल्दबाजी में फैसले न लेने और बस जिंदगी में आगे बढ़ने का समय होगा। यही फुटबॉल है, यही एक फुटबॉलर की ज़िंदगी है। कभी आप जीतते हैं, कभी हारते हैं, और आपको आगे बढ़ना होता है।”

