Rishikesh News: चारधाम ट्रांजिट केंद्र से 30 हजार पौधे रोपने की शुरुआत

 मेयर शंभू पासवान और नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला ने चारधाम ट्रांजिट केंद्र परिसर में पौधरोपण किया। 23 दिन के अभियान में पहले दिन नगर निगम की टीम ने एक हजार पौधे रोपे। इन पौधों को आस्था पथ, स्मृति और कई स्कूलों के परिसर में रोपा गया। सहायक नगर आयुक्त अमन कुमार ने बताया कि अभियान में 30 हजार पौधे रोपने का लक्ष्य निर्धारित है। इस मौके पर उप नगर आयुक्त अंकिता जोशी, ईई अनिल नेगी, डॉ. प्रजापति नौटियाल, नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापक नीरजा गोयल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *