पश्चिम मध्य छत्तीसगढ़ और विदर्भ व दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश के आसपास के इलाकों में बने गहन अवदाब के असर की वजह से 30 जुलाई 31 जुलाई को मध्य महाराष्ट्र, 30 जुलाई को मराठवाड़ा, तेलंगाना और विदर्भ और 31 जुलाई व एक अगस्त को गुजरात क्षेत्र में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। अगले तीन चार दिनों के दौरान उततर पश्चिम और पश्चिम मध्य भारत में मॉनसून की बारिश सामान्य या सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।
उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो 30 जुलाई से पांच अगस्त यानी कि सात दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। 30 जुलाई से चार अगस्त के दौरान पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ व्यापक बारिश होगी। तीन से पांच अगस्त के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दो से पांच अगस्त के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, एक से तीन अगस्त के दौरान पश्चमी राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर पश्चिम भारत के बचे हुए हिस्सों में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना है। 30 जुलाई के पांच अगस्त के दौरान जम्मू कश्मीर में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 30 जुलाई से पांच अगस्त के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख में अलग-अलग जगहों पर भारी बरसात होगी। 31 जुलाई से पांच अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश होगी।
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, सिक्किम में भारी बरसात का अलर्ट
मध्य भारत की बात करें तो 30 जुलाई से एक अगस्त के दौरान पश्चिम मध्य प्रदेश में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने वाली है। 30 जुलाई से पांच अगस्त के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, 30 जुलाई से एक अगस्त के दौरान और पांच अगस्त को विदर्भ, 30-31 जुलाई को और दो से पांच अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़ में तेज बारिश होगी। वहीं, मध्य भारत के शेष भागों में गरज के साथ छिटपुट बारिश, बिजली कड़कने का अलर्ट है। इसके अलावा, पूर्वी भारत में 30 जुलाई से पांच अगस्त के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ तेज बारिश होगी। 30, 31 जुलाई के दौरान और दो से पांच अगस्त के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल, 30 जुलाई और एक से पांच अगस्त के दौरान झारखंड, 31 जुलाई से पांच अगस्त के दौरान बिहार, दो से पांच अगस्त क दौरान ओडिशा में तेज बारिश होगी।
अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर में भारी बारिश
वहीं, एक से पांच अगस्त के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 31 जुलाई से एक अगस्त के दौरान और पांच अगस्त को उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, चार से पांच अगस्त के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल, 31 जुलाई से पांच अगस्त के दौरान ओडिशा और 30 जुलाई को उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और दो से चार अगस्त के दौरान अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत में 30 जुलाई से दो अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश, 30 जुलाई से चार अगस्त के दौरान असम, मेघालय, 30-31 जुलाई और तीन से पांच अगस्त के दौरान नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में काफी ज्यादा से लेकर व्यापक बारिश होने की संभावना है। साथ ही, आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं तक पहुंच सकती है।

