भारतीय ग्रामोत्थान संस्था में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक प्रसारण किया गया। संस्था के सदस्यों एवं उपस्थित अतिथियों ने प्रोजेक्टर के माध्यम से कार्यक्रम को देखा और प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।
इस अवसर पर भाजपा के उत्तराखंड प्रदेश प्रकोष्ठ समन्वयक कौस्तुभनंद जोशी जी तथा पर्यटन प्रकोष्ठ प्रभारी कपिल गुप्ता जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन के बाद दोनों अतिथियों ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अपने विचार साझा किए।
उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज, महिलाओं और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी एवं संदेश प्राप्त होते हैं। उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों में निरंतर सहभागिता बनाए रखने की बात कही।कार्यक्रम में भारतीय ग्रामोत्थान संस्था की अध्यक्षा गीता चंदोला, संस्था प्रभारी अनिल चंदोला सहित बीना पुंडीर, रजनी उनियाल, ममता नेगी, प्रियंका, मोनिका, अंकित, रक्षा एवं संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।




