रेलवे का हरिद्वार कुंभ से पहले बड़ा तोहफा: गुजरात से सीधी कनेक्टिविटी, 3 नई ट्रेनें चलेंगी

रेल मंत्रालय ने हरिद्वार के लिए तीन नई रेल सेवाओं को मंजूरी दी है। इनमें बांद्रा से दिल्ली के बीच चलने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस अब हरिद्वार तक आएगी। जबकि गुजरात के लिए दो नई एसी एक्सप्रेस ट्रेनें भी चलेंगीउत्तराखंड में रेल नेटवर्क और पर्यटन कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। आगामी हरिद्वार कुंभ के लिए तीनों रेल सेवाएं काफी अहम होंगी। रेल मंत्रालय ने तीनों नई रेल सेवाओं के संचालन को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है।

तीन नई ट्रेनें चलेंगी

हरिद्वार से गुजरात के वेरावल के लिए नई एसी एक्सप्रेस सेवा शुरू होगी। यह हरिद्वार से बुधवार और रविवार को चलेगी, जबकि वेरावल से गुरुवार और सोमवार को हरिद्वार के लिए संचालन होगा। हरिद्वार से ओखा के बीच भी नई एसी एक्सप्रेस ट्रेन को मंजूरी दी गई है। यह हरिद्वार से शुक्रवार सुबह चार बजे रवाना होगी। जबकि ओखा से शनिवार सुबह सवा आठ बजे रवाना होगी।

हरिद्वार कुंभ से पहले बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के आर्थिक, धार्मिक और पर्यटन विकास में सुदृढ़ रेल सेवाओं की अहम भूमिका है। केंद्र के इस निर्णय से प्रदेश में आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं, पर्यटकों, व्यापारियों, छात्रों और आम नागरिकों को सुविधा मिलेगी। स्थानीय लोगों ने भी इस पर खुशी जताई है।

 

हरिद्वार में भीड़ बढ़ी तो थम गई वाहनों की रफ्तार

रविवार के अवकाश का असर धर्मनगरी की यातायात व्यवस्था पर साफ दिखाई दिया। दिल्ली, हरियाणा और पंजाब समेत आसपास के राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे। सुबह से ही शहर की सड़कों और हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। इसके चलते कई स्थानों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और यात्रियों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश के बाद शनिवार और रविवार के अवकाश के चलते हरिद्वार में श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ पहुंच गई। जिसका असर अवकाश के अंतिम दिन भी देखने को मिला। हरिद्वार से ऋषिकेश की ओर जाने वाले हाईवे पर रोड़ी बेलवाला चौकी से पंतद्वीप पार्किंग तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। हाईवे पर वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण यातायात की रफ्तार काफी धीमी रही। वहीं चंडीघाट चौक से बैरागी कैंप की ओर जाने वाली सर्विस लेन पर भी वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

भीड़ बढ़ने से व्यापारी खुश

बारिश ने चारधाम यात्रा को भी प्रभावित कर दिया था। जिसका सीधा असर धर्मनगरी के होटल, रेस्टोरेंट एवं अन्य व्यसाय पर पड़ता दिख रहा था। अब छुट्टी के चलते बाजार भी भीड़ से गुलजार हो गए। जिसके चलते हरकी पैड़ी के आसपास के बाजार अपर रोड बाजार, मोती बाजार में भीड़ बढ़ने से व्यापारी खुश नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *