उत्तराखंड में 9 अक्टूबर तक मौसम का उलटफेर, इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में 9 अक्टूबर तक मौसम के खराब रहने का अनुमान है। मौसम खराब रहने के दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी। हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक देखी जा सकती है। उत्तराखंड के मौसम में आया यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण देखा जाएगा।

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

पश्चिमी विक्षोभ के असर से 6 से 10 अक्टूबर के दौरान पश्चिमी हिमालयी इलाकों में अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी देखी जा सकती है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत के सटे मैदानी इलाकों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

अगले 24 घंटे इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड के 8 पर्वतीय जिलों अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान भी व्यक्त किया है।

6 और 7 अक्टूबर को इन जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 6 और 7 अक्टूबर को अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और यूएस नगर जिलों में कुछ जगहों पर गरज चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आंधी के दौरान हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है।

8 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने 8 अक्टूबर को देहरादून, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और नैनीताल जिलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम खराब रहने के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं।

9 अक्टूबर को कहां-कहां मौसम रहेगा खराब?

मौसम विभाग ने 9 अक्टूबर को देहरादून, तेहरी, पौडी, नैनीताल, चमौली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ जिलों में अलग-अलग जगहों पर गरज चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। हवा की स्पीड 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक देखी जा सकती है। 10 अक्टूबर को उत्तराखंड के 3800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश सा बर्फबारी देखी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *