Rishikesh News: पानी के बिल जमा करने को उपभोक्ता परेशान

पानी के बिलों का ऑनलाइन भुगतान नहीं हो पाने से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऑनलाइन भुगतान की सुविधा बाधित होने के कारण लोगों को बिल जमा करने के लिए जल संस्थान कार्यालय पहुंचना पड़ रहा है। इससे कार्यालय में बिल जमा करने वालों की लंबी कतारें लग रही हैं और उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि ऑनलाइन भुगतान की सुविधा होने से घर बैठे ही पानी का बिल जमा हो जाता था, लेकिन अब यह सुविधा नहीं मिलने से उन्हें कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इससे लोगों का समय भी बर्बाद हो रहा है।

उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन भुगतान की सुविधा सुचारु रखने की मांग की है। जल संस्थान के अवर अभियंता विनोद असवाल ने बताया कि पानी के बिलों का ऑनलाइन भुगतान करने वाली पुरानी वेबसाइट बंद कर दी गई है। इसके स्थान पर नई वेबसाइट तैयार की गई है। उपभोक्ता नई वेबसाइट uttarajal.uk.gov. in के माध्यम से अपने पानी के बिलों का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से नई वेबसाइट के जरिए बिल जमा करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *