राष्ट्रीय शिक्षा नीति और आत्म निर्भर भारत विषय पर गोष्ठी आयोजित

28 जनवरी,पन्त नगर।राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना सभागार में गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं औद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर और शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास उत्तराखंड प्रांत द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवम आत्मनिर्भर भारत विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य वक्ता एवम शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के उत्तर क्षेत्र एवम पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संयोजक डॉ जगराम भाई जी, कार्यशाला में अध्यक्षता कर रहे डीन ऑफ एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर प्रो. सिवेंद्र कश्यप , शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के प्रांत अध्यक्ष प्रो.विनोद कुमार , प्रो गिरीश चंद्र जोशी, प्रो. सूरज भान सिंह और कॉलेज ऑफ एग्री बिजनेस के डीन प्रो. आर एस जादौन के द्वारा संयुक्त रूप सेदीप प्रज्वलन कर किया गया।मुख्यातिथि डॉ जगराम भाई जी ने कहा कि स्वस्थ समाज की कल्पना को साकार किये बिना आत्मनिर्भर भारत की कल्पना साकार नहीं होसकती है। कार्यशाला का संचालन करते हुए प्रो.गिरीश चंद्र जोशी कार्यशाला का उद्देश्य एवम विषय के बारे में अवगत कराया तदुप्रांत प्रो. एस बी सिंह के द्वारा मुख्य वक्ता, कार्यक्रम अध्यक्ष एवम अन्य अथितिगणों का स्वागत एवम परिचय दिया गया। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास उत्तराखंड प्रांत के अध्यक्ष प्रो.विनोद कुमार जी के द्वारा विषय प्रस्तावना एवम शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की शिक्षा जगत में भूमिका और उद्देश्यों के बारे में अवगत कराया गया।मुख्य वक्ता के रूप में जगराम जी भाई साहब ने संवाद करते हुए अपने उद्बोधन में व्यक्ति को स्वयं आत्मनिर्भर बनने हेतु सूत्र बताए, अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि हर भारतीय स्वयं में आत्मनिर्भर और स्वावलंबी है भारत को आत्मनिर्भर भारत बनने के ज्यादा समय नहीं लगेगा। हमारे समाज में शिक्षा से , संस्कृति से , स्वास्थ्य के विकास से और संस्कारो से आत्मनिर्भरता आनी चाहिए। प्रो. शिवेंद्र कश्यप डीन कृषि महा विद्यालय ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में शिक्षा, शिक्षण संस्थानों और शिक्षविधो के उद्देश्यों पर जोर दिया, उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षण संस्थान अगर अपने मूल्यों से उद्देश्यों की पूर्ति से ही आत्मनिर्भर और स्वावलंबी भारत का निर्माण कर सकते है । कार्यशाला में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास उत्तराखंड प्रांत के संयोजक प्रो. अशोक मेंदोला जी सभी का आभार एवम धन्यवाद प्रकट किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यशाला का समापन हुआ। कार्यशाला में गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्विद्यालय के शिक्षक गण, छात्र छात्राओं के साथ शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के उत्तराखंड प्रांत के सह संयोजक प्रो अनुज शर्मा, पर्यावरण विषय के संयोजक पर्यावरण विद विनोद जुगलान, देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय देहरादून के डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो संदीप शर्मा,डॉ ओमवती वर्मा, और अन्य बड़ी संख्या में शिक्षकों, छात्र छात्राओं शोधकर्ताओं एवं प्रतिभागियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nonono 1245 dog braces lovepluspet dog braces braces for a dog lovepluspet braces for dogs