पद्म पुरस्कारों की घोषणा, मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्मविभूषण | लिस्ट

हर साल की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है। पद्म पुरस्कार – पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री – देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। भारत के पूर्व रक्षा मंत्री पर यूपी के पूर्व सीएम दिवंगत मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया है। मुलायम सिंह यादव का काफी लंबी बीमारी के बाद 10 अक्टूबर 2022 को मेदांता अस्पताल गुरुग्राम में निधन हो गया था। उनके अलावा, ORS के अग्रणी दिलीप महालनाबिस को मरणोपरांत पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया है। पद्म विभूषण भारत रत्न के बाद देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है।

जिन 6 हस्तियों को पद्म विभूषण दिया गया है उनमें बालकृष्ण दोशी (मरणोपरांत), एस एम कृष्णा, दिलीप महालनाबिस (मरणोपरांत), श्रीनिवास वर्धन और मुलायम सिंह यादव का नाम शामिल है। ये पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा औपचारिक समारोहों में प्रदान किए जाते हैं जो आमतौर पर हर साल मार्च/अप्रैल के आसपास राष्ट्रपति भवन में आयोजित किए जाते हैं।

वर्ष 2023 के लिए, राष्ट्रपति ने 106 पद्म पुरस्कार प्रदान करने की मंजूरी दी है। सूची में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं हैं और सूची में विदेशियों/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई की श्रेणी के 2 व्यक्ति और 7 मरणोपरांत पुरस्कार पाने वाली हस्तियां भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nonono 1245 dog braces lovepluspet dog braces braces for a dog lovepluspet braces for dogs