शनिवार को द्रोण महोत्सव के पांचवे दिन लोगों की काफी चहल पहल रही। दूनवासियों की हैन्डीक्राफ्ट उत्पादो के रुचि देखी गई जिसके चलते मेले में मौजूद हस्तशिल्पियों ने बताया कि हैन्डीक्राफ्ट उत्पादों की बिक्री में दिन पर दिन बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
मेले के आयोजनकर्ता अनिल चंदोला ने बताया कि हैन्डीक्राफ्ट उत्पादों के साथ साथ मेले मे रोमांचक झूले और स्वादिष्ठ व्यंजन भी लोगों को भा रहे है।
द्रोण महोत्सव 2025 मेला सहस्त्रधारा रोड, निकट इंडियन पैट्रोल पम्प देहरादून में दिनांक 07 जनवरी 2024 से 16 जनवरी 2025 तक दस दिवसीय मेले का आयोजन शुरू हो गया है जिसका आज पांचवा दिन था।
द्रोण महोत्सव 2025 का आयोजन भारतीय ग्रामोत्थान संस्था, नेशनल जूट बोर्ड, यूएचएचडीसी एवं अन्य विभागो के सहयोग से देहरादून में किया जा रहा है। ये मेला सहस्त्रधारा रोड स्थित आशाराम बापू आश्रम के सामने लगाया गया है। द्रोण महोत्सव मेला 7 जनवरी से 16 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में देश के लगभग 12 राज्यों से बुनकर और हस्तशिल्प प्रतिभाग कर रहे है। इनके द्वारा बनाए गए विभिन्न हैन्डीक्राफ्ट उत्पाद मेले में प्रदर्शित किये जाएंगे। ये उत्पाद बिक्री के लिए प्रदर्शित होंगे, जिन्हे आम जनता के सामने आत्मनिर्भर भारत का संदेश देने के लिए भी सजाया जा रहा है। मेले में आए लोगों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। साथ ही बच्चों बड़ों के लिए झूले, विभिन्न फूड स्टाल भी लगाए गए है।