बर्फ से सराबोर हुईं देवभूमि की वादियां…हर्षिल, औली और चकराता में दिखा जन्नत सा नजारा, तस्वीरें

प्रदेश में रविवार को मौसम खराब हुआ था। उसके बाद से धूप निकलने से राहत थी। लेकिन आज फिर मौसम बदला और पहाड़ों में बर्फबारी शुरू हो गई।

उत्तराखंड में आज मौसम ने फिर करवट बदली। पहाड़ में बर्फबारी और मैदान में बारिश से ठंड में इजाफा हो गया है। पहाड़ से मैदान तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं, आज हर्षिल, औली और चकराता में बर्फबारी हुई। जिससे यहां की वादियां बर्फ की सफेद चादर में लिपट गई हैं। पैदल रास्तों और खेत खलियानों में बर्फ जम गई है।

मैदानी इलाकों में बारिश के साथ कोहरा छाने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही सर्द हवाओं ने ठंड में और इजाफा कर दिया है।

Uttarakhand News Heavy Snowfall in harsil auli chakrata See Beautiful Views
देर रात से हो रही औली की हसीन वादियां फिर बर्फ से लकदक हो गई हैं। औली में जमकर बर्फबारी हुई तो यहां पहुंचे पर्यटकों ने बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। हालांकि बर्फ से सड़क बंद होने से पर्यटकों को आने जाने में परेशानी भी उठानी पड़ी।

Uttarakhand News Heavy Snowfall in harsil auli chakrata See Beautiful Views
चमोली जिले में गुरुवार देर रात से ही मौसम बदल गया था। तड़के जब लोगों की आंखें खुली तो वादियां सफेद नजर आईं। यमुना घाटी में भी बर्फबारी से मौसम सुहावना हो गया है। यमुनोत्री धाम सहित आसपास बर्फबारी हो रही है। वहीं, हर्षिल की वादियां भी बर्फ से सराबोर नजर आई।
Uttarakhand News Heavy Snowfall in harsil auli chakrata See Beautiful Views
पहाड़ों के राजा चकराता के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सीजन का पांचवा हिमपात हुआ। गुरुवार देर रात दो बजे से ही बर्फबारी शुरू हो गई थी। आज भी बर्फबारी रुक-रुक कर जा रही है।
Uttarakhand News Heavy Snowfall in harsil auli chakrata See Beautiful Views
जमीन पर पांच इंच मोटी बर्फ जम गई है। लोखंडी, लोहारी, कोटि कनासर, मोइला टॉप, जाड़ी आदि स्थानों पर स्थानीय और पर्यटक बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nonono 1245 dog braces lovepluspet dog braces braces for a dog lovepluspet braces for dogs