पद्म पुरस्कार 2023 का ऐलान, रवीना टंडन और एमएम कीरवानी को पद्मश्री

74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत सरकार ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित होने वाले नामों का एलान कर दिया है। इस साल कुल 106 नामों की घोषणा हुई है। इसमें से छह विभूतियों को पद्म विभूषण, नौ को पद्म भूषण और 91 को पद्मश्री से नवाजा जाएगा। भारत के प्रसिद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन और ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू-नाटू’ के कम्पोजर एमएम कीरवानी को पद्मश्री दिया जाएगा।

जाकिर हुसैन, तबला वादक होने के साथ-साथ संगीतकार और तालवादक भी हैं। उस्ताद को उनके असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। बता दें, संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें क्रमशः 1988 और 2002 में पद्म श्री और पद्म भूषण से नवाजा गया था।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन को भारतीय सिनेमा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए जाना जाता है। अभिनेत्री ने अपने करियर के दौरान कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया है और हिंदी सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। बता दें, रवीना टंडन एक एनवायरमेंटलिस्ट भी हैं और वह साल 2002 से पेटा के साथ काम कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nonono 1245 dog braces lovepluspet dog braces braces for a dog lovepluspet braces for dogs