13 फरवरी से देहरादून में शुरू होगा 10 दिवसीय ‘द्रोणा महोत्सव 2026’.

 

उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से “द्रोणा महोत्सव 2026” का आयोजन 13 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक सहस्त्रधारा / आई.टी. पार्क रोड, इरिगेशन ऑफिस पेट्रोल पंप के सामने, निकट आशा राम बापू आश्रम, देहरादून में किया जा रहा है। दस दिवसीय इस भव्य आयोजन का संचालन भारतीय ग्रामोथान संस्था (Bhartiya Gramothan Sanstha) द्वारा किया जा रहा है, जो पिछले 36 वर्षों से ग्रामीण विकास, हस्तशिल्प संवर्धन और स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्यरत है।

द्रोणा महोत्सव में उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए शिल्पकारों और उद्यमियों द्वारा हैंडलूम, जूट उत्पाद, बांस एवं फाइबर उत्पाद, आयुष एवं हर्बल उत्पाद, पारंपरिक आभूषण, गृह सज्जा सामग्री तथा अन्य स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री की जाएगी। इसके साथ ही सांस्कृतिक संध्याएं, लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां और पारंपरिक कला प्रदर्शन इस आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान करेंगे। यह महोत्सव स्थानीय कारीगरों और स्वदेशी उत्पादों को सीधा बाजार उपलब्ध कराने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

इस आयोजन को सफल बनाने में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, राष्ट्रीय जूट बोर्ड (वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार), उत्तराखंड बांस एवं फाइबर विकास बोर्ड, उत्तराखंड आयुष विभाग, उत्तराखंड हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम (UHHDC), Dr. Bakson’s Homeopathy, Himadri, Vidhi Vidhaata Destination Wedding & Event Organizer, Pandara Assure, Sunny Herbals, Swipenrise, Rishikesh Handmade सहित अनेक प्रतिष्ठित संस्थाओं एवं प्रायोजकों का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है।

भारतीय ग्रामोथान संस्था के प्रतिनिधि ने बताया, “द्रोणा महोत्सव का उद्देश्य केवल प्रदर्शनी या बिक्री तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे ग्रामीण कारीगरों और स्थानीय उद्यमियों को एक सशक्त मंच प्रदान करने का प्रयास है। हम चाहते हैं कि लोग ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को अपनाएं और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें। यह महोत्सव उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

इस वर्ष Radio Rishikesh 90.0 FM इस महोत्सव का आधिकारिक मीडिया पार्टनर है। रेडियो ऋषिकेश अपने विशेष कार्यक्रमों, ऑन-ग्राउंड कवरेज और लाइव प्रसारण के माध्यम से महोत्सव की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाएगा तथा श्रोताओं को सीधे आयोजन स्थल से जोड़ेगा।

आयोजकों ने देहरादून एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्थानीय शिल्पकारों और उद्यमियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *