आज गुरुवार 23 जुलाई को सोने के भाव में गिरावट रही। सर्राफा बाजार में सोना 147 रुपये सस्ता हुआ है। लगातार तीन दिन सोने के भाव में तेजी रही लेकिन आज दाम गिरा है। बुलियन मार्केट में 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 1,44,200 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,32,095 रुपये पर है। अगर आप आज गोल्ड ज्वैलरी खरीदने या निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो आज 23 जुलाई का गोल्ड रेट जान लें।
दिल्ली में आज का सोने का रेट
देश की राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 1,44,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,32,090 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। कल बुधवार को सोने का भाव 277 रुपये की बढ़त के साथ 1,45,680 रुपये पर बंद हुआ।
बिहार में आज का गोल्ड रेट
बिहार की राजधानी पटना में 24 कैरेट गोल्ड 1,44,140 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा । यहां दाम 153 रुपये कम हुआ है। पटना में 22 कैरेट सोने का भाव आज 1,32,030 रुपये रहा।
मुंबई में आज का गोल्ड रेट
मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,380 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यहां सोना 143 रुपये सस्ता हुआ है। 22 कैरेट सोने का भाव मुंबई में 1,32,250 रुपये पर है।
यूपी में आज का गोल्ड रेट
यूपी के लखनऊ में सोने का भाव 1,44,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यहां सोने का दाम 146 रुपये कम हआ है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,32,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
22 कैरेट सोना 24 कैरेट की तुलना में क्यों होता है सस्ता?
24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है। ये सबसे शुद्ध सोना माना जाता है क्योंकि इसमें कोई मिलावट नहीं होती है। हालांकि, यह काफी नरम होता है। यही कारण है कि इसके गहने नहीं बनाए जाते। वहीं, 22 कैरेट सोने में लगभग 91.6% शुद्ध सोना होता है और बाकी हिस्सा अन्य मेटल का होता है। ये 24 कैरेट की तुलना में मजबूत होता है। यही कारण है कि देश के ज्यादातर राज्यों में 22 कैरेट गोल्ड की ज्वैलरी बनती है।
सोने की कीमतों में क्यों आई गिरावट?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर अब सोने पर दिखाई दिया। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती टेंशन के बाद निवेशकों की चिंता बढ़ी है। कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक हालात को लेकर बनी अनिश्चितता है। अगर एरिया में तनाव बढ़ता है, तो तेल सप्लाई और अंतरराष्ट्रीय ट्रेड प्रभावित हो सकता है। इन्हीं कारणों से सोने के भाव में मामूली गिरावट आई। हालांकि, ये गिरावट तीन की तेजी के बाद आई है।

