जंतर-मंतर के बाद अब पूरे देश में करो छात्र आंदोलन, अभिजीत दीपके की CJP ने भरी हुंकार

अभिजीत दीपके की कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने गुरुवार को जंतर-मंतर पर हो रहे छात्र आंदोलन को एक कदम और आगे बढ़ाने का ऐलान किया है। सीजेपी ने शुक्रवार को देशभर के सभी जिलों में आंदोलन करने की छात्रों से अपील की है। कॉकरोच जनता पार्टी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए पोस्टर में देशभर में 24 जुलाई को छात्रों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के लिए कहा गया है। पिछले महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है।

इसके लिए, सीजेपी ने पांच प्वाइंट्स बताए हैं। सबसे पहले प्रशासन ने इजाजत लेने के लिए कहा गया है। लोकल पुलिस को लिखकर प्रदर्शन के लिए अप्लाई करें। कहा गया है कि अप्रूवल लेटर वहीं रखें। नंबर, टाइमिंग आदि कन्फर्म करें। मार्च वाले हिस्से के लिए जल्दी से कानूनी सलाह लेने के बारे में सोचें। इसके अलावा, पोस्टर और क्रिएटिव डिजाइन करने को कहा गया है। वहीं, सोशल मीडिया पर अपील करें ताकि ज्यादा छात्र जुड़ सकें। पोस्टर्स, बैनर्स प्रिंट करने के लिए कहा गया है और उसके बाद शांतिपूर्ण तरीके से मार्च करने के लिए बात की गई है।

इससे पहले, सीजेपी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की अपनी मांग को फिर से दोहराते हुए कहा कि प्रश्नपत्र लीक के मामलों में कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की घोषणा में जवाबदेही के मुद्दे पर कोई बात नहीं की गई है। मोदी ने सुबह ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में प्रश्नपत्र लीक में शामिल लोगों को जल्द कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए त्वरित अदालत बनाने की घोषणा की और कहा, ”हमारे युवाओं के कल्याण और भविष्य से बढ़कर कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं है।”

सीजेपी ने मांगा प्रधान का इस्तीफा

पीएम मोदी ने पोस्ट में कहा, ”हमारे युवाओं के कल्याण और भविष्य से बढ़कर कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं है। हमारे युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।” राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक को लेकर युवाओं के लगातार जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि प्रश्नपत्र लीक के मामलों में शामिल लोगों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए सरकार ने त्वरित अदालतें स्थापित करने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री के ‘एक्स’ पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रधान की एक तस्वीर साझा की जिस पर लिखा था, ”मेरा नाम कुछ नहीं है।” वहीं, सीजेपी ने पोस्ट किया, ”धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *