बाईपास मार्ग पर गड्ढों के चलते क्षेत्रवासी काफी परेशान थे। लेकिन अब बाईपास मार्ग में 7.30 किलोमीटर तक नवीनीकरण कार्य शुरू कर दिया गया है। जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को जल्द राहत मिलेगी। शनिवार को बाईपास मार्ग में नटराज चौक से श्यामपुर चौकी तक नवीनीकरण कार्य का विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कुंभ निधि से लोक निर्माण विभाग द्वारा 4 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मार्ग का नवीनीकरण किया जाएगा।

