अतर सिंह साही का निधन

ऋषिकेश। भारतीय ग्रामोत्थान संस्था के संस्थापक कोषाध्यक्ष का निधन हो गया। उनके निधन पर समिति में शोक सभा का आयोजन किया गया। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की गई। भारतीय ग्रामोत्थान संस्था के प्रभारी अनिल चंदोला जी ने कहा कि अतर सिंह साही जी ने संस्था को बुलंदियों तक पहुंचाने में अपना योगदनान दिया था। वह संस्था के गठन से लेकर 2016 तक सक्रिय रहे। वह अपने परिवार के साथ डाण्डी रानीपोखरी में रहते थे। वह विगत 1 महीने से बीमार चल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *