भारतीय ग्रामोत्थान संस्था ने मनाया 76 वां गणतंत्र दिवस।

रविवार 26 जनवरी 2025 को भारतीय ग्रामोत्थान संस्था ने अपने कर्मचारियों के साथ गणतंत्र दिवस मनाया। संस्था की अध्यक्षा गीता चंदोला ने तिरंगा लहराकर देश के संविधान की अराधना की।

 

संस्था के जनसंपर्क अधिकारी नरेन्द्र कुकशाल जी ने कहा कि देश के संविधान को बने हुए 76 वर्ष हो गए है। गणतंत्र दिवस मनाना देश के हर नागरिक के लिए अनिवार्य होता है। श्रेया चंदोला ने कहा कि हमे देश के हर नागरिक के साथ समान रूप से व्यहार कर इंसानियत को महत्व देना चाहिए। रेडियो ऋषिकेश से रक्षा उपाध्याय ने कहा कि संविधान सबके लिए एक समान होता है, संविधान के कारण ही देश का हर नागरिक सर उठाकर चलता है हमे संविधान का सम्मान करना चाहिए। संस्था की कोषाध्यक्ष बीना पुंडीर ने कहा कि संविधान लोकतंत्र का ढांचा होता है संविधान सिर्फ नियम या कानून नहीं है बल्कि देश के हर नागरिक का अधिकार है। अंत में सबने देशभक्ति नारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्षा श्रीमती गीता चंदोला, जनसंपर्क अधिकारी श्री नरेन्द्र कुकशाल, कोषाध्यक्ष बीना पुंडीर, रेडियो ऋषिकेश प्रभारी रक्षा उपाध्याय, श्रीमती रजनी उनियाल, मोनिका पंवार, अंकित रावत, सोनिका लेखवार, आश्था थपलियाल, अदिति तिवारी, अनुराग भट्ट, शिव प्रसाद बर्थवाल, मो. हसन, मधु चैहान आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *