उत्तराखंड में गुरुवार को बारिश और बर्फबारी से ठंड लौट आई। चारधाम, औली, हर्षिल, तुंगनाथ समेत कई इलाकों में खूब बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए भी राज्य में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

राजधानी में बारिश और सर्द हवाओं से 10 डिग्री तक गिरा पारा
देहरादून में गुरुवार को दिनभर बारिश और ठंडी हवाएं चलीं। इससे तापमान में 10.1 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को तापमान जहां 29 डिग्री दर्ज किया गया था, गुरुवार को 18.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सुबह आसमान में बादल छाए रहे और एक से दो दौर की हल्की बारिश हुई। इसके बाद कुछ देर के लिए मौसम खुला। शाम भी कई इलाकों में बारिश हुई।
बारिश की वजह से थम गया ट्रैफिक, लगा जाम
देहरादून के ट्रैफिक पर बारिश का असर नजर आया। इसके चलते ज्यादातर लोग चौपहिया से निकले। सड़कों पर दबाव बढ़ने के कारण कई बार जाम की स्थिति बनी। गुरुवार सुबह से ही हल्की बारिश शुरू हो गई थी। यह सिलसिला शाम तक जारी रहा। इसके चलते रिस्पना, जोगीवाला, हरिद्वार बाईपास, घंटाघर, दर्शनलाल चौक, राजपुर रोड, गांधी रोड पर कई बार ट्रैफिक फंसा। प्रिंस चौक से सहारनपुर चौक के बीच लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।