चीन अब भारत के साथ अच्छे और मजबूत संबंध चाहता है। ट्रंप के टैरिफ झटके ने चीन की कमर तोड़ दी है। चीनी राजदूत ने कहा कि चीन पीएम मोदी का स्वागत करने को तैयार है। भारतीय कंपनियां चीनी बाजार में आ सकती हैं। इस बड़े बाजार का लाभ भी उठा सकती हैं। मगर भारत में भी हमारी कंपनियों को उचित माहौल दिया जाए।
- चीन में भारतीय कंपनियों को मिलेगा बेहतरीन माहौल।
- कहा- हमारे बाजार का लाभ उठाएं भारतीय कंपनियां।
- चीन में भारतीय निर्यात को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
भारत से मजबूत संबंध चाहता है चीन
दोनों देशों को होगा लाभ
चीनी राजदूत ने आगे कहा कि दोनों देशों के बीच आर्थिक और व्यापारिक संबंध लाभदायक होंगे। व्यापार घाटे पर कहा कि चीन ने कभी जानबूझकर व्यापार अधिशेष को नहीं बढ़ाया है। यह बाजार की प्रवृत्ति और बदलती आर्थिक स्थितियों के कारण होता है। मगर हम भारत के साथ व्यापार घाटे क कम करने को तैयार हैं।
चीन के बाजार में अपार संभावनाएं
उम्मीद- भारत भी देगा उचित माहौल
जू फेइहोंग ने इंटरव्यू में कहा कि मुझे उम्मीद है कि भारत भी चीन की चिंताओं को गंभीरता से लेगा। चीन के उद्योगों के लिए निष्पक्ष, पारदर्शी और भेदभाव पूर्ण माहौल देगा। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय कंपनियां चीनी खरीदारों और उपभोक्ताओं से जुड़ने के लिए चाइना इंटरनेशनल इम्पोर्ट एक्सपो, चाइना- एशिया एक्सपो और चाइना इंटरनेशनल कंज्यूमर प्रोडक्ट्स एक्सपो जैसे प्लेटफार्मों का लाभ उठा सकती हैं।
