ऋषिकेश में भारतीय ग्रामोथान संस्था का भव्य होली मिलन समारोह संपन्न

आज भारतीय ग्रामोथान संस्था परिसर में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों, स्थानीय नागरिकों एवं संस्था के कर्मचारीयो ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक तरीके से की गई, जिसके बाद उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। हंसी-खुशी और उत्साह के बीच सभी ने मिलकर रंगों के इस पर्व का आनंद उठाया।

कार्यक्रम में संस्था के प्रभारी अनिल चंदोला एवं संस्था की अध्यक्षा गीता चंदोला विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने सभी से सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की।

समारोह के अंत में सभी के लिए जलपान की व्यवस्था की गई और प्रेम व सद्भाव के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *