“सभी सैन्य ठिकाने मिशन के लिए तैयार”, भारत ने पाकिस्तान को दी भविष्य में कड़ी प्रतिक्रिया की चेतावनी

भारत ने सोमवार को स्पष्ट शब्दों में पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भविष्य में कोई आतंकी हमला होता है, तो उसका जवाब अत्यंत कठोर और निर्णायक होगा। एयर मार्शल ए.के. भारती ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, हमारे सभी सैन्य ठिकाने, प्रणाली और बल पूरी तरह से सक्रिय हैं और किसी भी मिशन को अंजाम देने के लिए तैयार हैं।”

भारती के साथ सेना की ओर से लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई और नौसेना से वाइस-एडमिरल ए.एन. प्रमोद भी मौजूद थे।

आतंकवाद के खिलाफ है लड़ाई, पाक सेना ने बढ़ाया टकराव

एयर मार्शल भारती ने कहा कि भारत की कार्रवाई का लक्ष्य केवल आतंकी समूह और उनके ढांचे थे, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तानी सेना ने आतंकियों का साथ देकर इसे अपनी लड़ाई बना लिया।

हमारी लड़ाई आतंकियों और उनके समर्थन ढांचे से थी, पाक सेना से नहीं। परंतु पाकिस्तान की सेना ने जानबूझकर आतंकियों का साथ देकर खुद को इस टकराव में झोंक दिया, जिसके कारण उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा,” भारती ने कहा।

पाक ठिकानों पर निशाना, नूर खान और रहीम यार खान एयरबेस तबाह

भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के कई एयरबेस को निशाना बनाया। भारती ने पत्रकारों को नूर खान एयरबेस (रावलपिंडी) में विस्फोट के बाद लगी आग और रहीम यार खान एयरबेस (पंजाब) के रनवे को हुए नुकसान का वीडियो दिखाया।

सेना ने एक और वीडियो “Destroy the Enemy in the Skyजारी किया, जिसमें पाकिस्तान द्वारा इस्तेमाल किए गए चीनी PL-15 मिसाइल और तुर्की ड्रोन के मलबे को दिखाया गया, जिन्हें ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय रक्षा प्रणाली ने नष्ट किया।

भारतीय वायु रक्षा प्रणाली की सफलता

भारती ने कहा, हमारी बहुस्तरीय एकीकृत वायु रक्षा प्रणाली ने दुश्मन के विमानों को भारतीय सीमा में घुसने ही नहीं दिया। हमारे स्वदेशी ‘आकाश’ प्रणाली ने दुश्मन के हर प्रयास को विफल किया।”

उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने न्यूनतम नुकसान के साथ नागरिक और सैन्य संरचनाओं की रक्षा की और कोई भी दुश्मन विमान भारत की सीमा के सैकड़ों किलोमीटर के भीतर नहीं पाया।

नौसेना भी सतर्क

वाइस-एडमिरल प्रमोद ने कहा कि भारतीय नौसेना 24×7 निगरानी कर रही है और ड्रोन, मिसाइल, और फाइटर विमानों से होने वाले सभी खतरों के खिलाफ त्वरित और सटीक कार्रवाई कर रही है।

हमारे बेड़े की वायु रक्षा प्रणाली अत्यधिक प्रभावशाली और सतत निगरानी पर आधारित है, जो किसी भी खतरे को तुरंत पहचान कर निष्क्रिय करने में सक्षम है।”

संघर्षविराम का उल्लंघन और चेतावनी

भारत और पाकिस्तान ने शनिवार शाम 5 बजे से संघर्षविराम पर सहमति जताई थी, लेकिन पाकिस्तान ने कुछ ही घंटों में इसका उल्लंघन किया। इसके बाद भारत ने रविवार को सख्त चेतावनी दी कि अब कोई भी उल्लंघन “भारी और दंडात्मक” प्रतिक्रिया को आमंत्रित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *