द्रोणा महोत्सव के पहले दिन Radio Rishikesh की धमाकेदार मौजूदगी, सेल्फी स्टैंड और कॉन्टेस्ट ने बढ़ाया उत्साह

द्रोणा महोत्सव 2026 के पहले दिन जहां एक ओर स्थानीय कारीगरों और शिल्पकारों की कला ने लोगों का दिल जीता, वहीं दूसरी ओर आधिकारिक मीडिया पार्टनर Radio Rishikesh 90.0 FM की ऑन-ग्राउंड एक्टिविटी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। रेडियो ऋषिकेश की टीम ने मेले में पहुंचकर न केवल आयोजन की लाइव कवरेज की, बल्कि आगंतुकों के साथ सीधे संवाद कर माहौल को और भी जीवंत बना दिया।

मेले में पहुंचे लोगों के साथ आरजे टीम ने इंटरैक्ट करते हुए विभिन्न स्टॉल्स पर प्रदर्शित उत्पादों की जानकारी ली और श्रोताओं को स्थानीय कारीगरों की मेहनत और हुनर से रूबरू कराया। टीम ने आगंतुकों से यह भी पूछा कि उन्हें मेले में कौन-सा उत्पाद सबसे अधिक पसंद आया और वे “वोकल फॉर लोकल” को किस तरह बढ़ावा दे सकते हैं। लोगों ने उत्साहपूर्वक अपने विचार साझा किए और रेडियो ऋषिकेश की पहल की सराहना की।

महोत्सव स्थल पर लगाए गए Radio Rishikesh के विशेष सेल्फी स्टैंड ने युवाओं और परिवारों को खासा आकर्षित किया। बड़ी संख्या में लोगों ने यहां यादगार सेल्फी लीं और अपने अनुभव सोशल मीडिया पर साझा किए। इसके साथ ही आरजे टीम ने आगंतुकों के साथ रोचक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें स्थानीय संस्कृति, उत्पादों और मेले से जुड़े दिलचस्प सवाल पूछे गए। विजेताओं को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया, जिससे प्रतिभागियों का उत्साह दोगुना हो गया।

रेडियो ऋषिकेश की इस सक्रिय मौजूदगी ने पहले दिन के माहौल को और भी उत्सवमय बना दिया। मेले में आए लोगों ने कहा कि रेडियो टीम की सहभागिता से उन्हें न केवल मनोरंजन मिला, बल्कि स्थानीय उत्पादों के बारे में नई जानकारी भी प्राप्त हुई।

द्रोणा महोत्सव के पहले दिन की इस ऊर्जा और सहभागिता ने यह स्पष्ट कर दिया कि आने वाले दिनों में भी आयोजन और अधिक रंगारंग और आकर्षक होने वाला है। Radio Rishikesh आगामी दिनों में भी अपनी विशेष कवरेज और गतिविधियों के माध्यम से मेले की हर हलचल श्रोताओं तक पहुंचाता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *