देहरादून। सहस्त्रधारा / आई.टी. पार्क रोड स्थित द्रोणा महोत्सव 2026 के दूसरे दिन भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही परिवारों, युवाओं और पर्यटकों ने मेले में पहुंचकर स्थानीय उत्पादों की खरीदारी की और विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। पूरे परिसर में उत्साह और रौनक का माहौल देखने को मिला।
इस महोत्सव का आयोजन भारतीय ग्रामोथान संस्था (BGS) द्वारा किया जा रहा है। “Vocal for Local” की भावना को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के कारीगरों और उद्यमियों को मंच प्रदान किया गया है।

महोत्सव में लगे हैंडलूम, ऊनी वस्त्र, बांस व फाइबर उत्पाद, आयुष एवं हर्बल सामग्री, पारंपरिक आभूषण तथा गृह सज्जा से जुड़े स्टॉलों पर लोगों की विशेष भीड़ देखी गई। कई स्टॉल संचालकों ने दूसरे दिन बिक्री में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की बात कही।

स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में भी महोत्सव सराहनीय पहल कर रहा है। यहां होम्योपैथी विभाग से आए चिकित्सकों द्वारा आमजन को निःशुल्क परामर्श एवं उपचार प्रदान किया जा रहा है। बड़ी संख्या में लोगों ने इसका लाभ उठाया और होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के प्रति रुचि दिखाई।

सांस्कृतिक मंच पर लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। पारंपरिक संगीत और नृत्य ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
दूसरे दिन की सफलता ने यह स्पष्ट कर दिया कि द्रोणा महोत्सव उत्तराखंड की संस्कृति, स्वदेशी उत्पादों और सामुदायिक सहभागिता का एक महत्वपूर्ण उत्सव बन चुका

